लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में श्रम विभाग का कम्प्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:33 IST

Open in App

जयपुर, 29 जनवरी भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की एक टीम ने राजस्थान के चित्‍तौड़गढ़ में श्रम विभाग के एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को शुक्रवार को 22 हजार रुपये की रिश्वत कथित तौर पर लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्‍यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि श्रमिक कल्याण योजना के तहत दो लाख रुपये का अनुदान दिलवाने की एवज में श्रम विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर प्यारचन्द कच्छावा द्वारा अपने अधिकारी श्रम आयुक्त करण सिंह यादव के लिये 22 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी की उदयपुर इकाई ने शिकायत का सत्‍यापन कर शुक्रवार को कार्रवाई की। टीम ने चित्‍तौड़गढ़ में आरोपी प्यारचन्द कच्छावा को रिश्वत की उक्त राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद