लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: धोखाधड़ी के एफआईआर से वैभव गहलोत का नाम हटाना चाहता है शिकायतकर्ता, कहा- गलतफहमी से शामिल हुआ नाम

By विशाल कुमार | Updated: March 23, 2022 07:44 IST

33 वर्षीय शिकायतकर्ता कारोबारी सुशील पाटिल ने कहा कि सचिन वलेरा के बार-बार नाम लेने की गलतफहमी के कारण शिकायत में वैभव गहलोत का नाम शामिल हो गया था। वलेरा की गुजरात स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता और मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पहचान की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे33 वर्षीय व्यवसायी के साथ कथित रूप से 6.8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप।गहलोत समेत 14 लोगों के खिलाफ 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है।सचिन वलेरा की गुजरात कांग्रेस कार्यकर्ता और साजिशकर्ता के रूप में पहचान की गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में 6.8 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में 33 वर्षीय शिकायतकर्ता कारोबारी सुशील पाटिल ने स्थानीय पुलिस से कहा है कि वह 14 में से एक आरोपी वैभव गहलोत (राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे) का नाम शिकायत में निकालना चाहता है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता ने गंगापुर पुलिस स्टेशन में अपनी पूरक गवाही दर्ज कराई।

वहां शिकायतकर्ता ने कहा कि सचिन वलेरा के बार-बार नाम लेने की गलतफहमी के कारण शिकायत में वैभव गहलोत का नाम शामिल हो गया था। वलेरा की गुजरात स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता और मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पहचान की गई है।

इससे पहले मंगलवार को नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने मामले को आर्थिक अपराध शाखा के पास भेज दिया था। इसके बाद राजस्थान की भाजपा ईकाई ने सत्ताधारी कांग्रेस और अशोक गहलोत को निशाना बनाया था। कांग्रेस महाराष्ट्र में भी सत्ताधारी गठबंधन का हिस्सा है।

बता दें कि, महाराष्ट्र के नासिक के गंगापुर थाने में वलेरा और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष गहलोत समेत 14 लोगों के खिलाफ 17 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता सुशील भालचंद्र पाटिल ने अदालत के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वलेरा ने खुद को गहलोत का करीबी बताते हुए राजस्थान में काम दिलवाकर मुनाफा करवाने के नाम पर उससे 6.80 करोड़ रुपये लिए और उसके साथ धोखाधड़ी की। 

वैभव गहलोत ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि चुनाव नजदीक आने पर इस तरह की और बातें उठेंगी।

टॅग्स :महाराष्ट्रNashik Policeअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट