लाइव न्यूज़ :

CUET-UG Result: सीयूईटी-यूजी के नतीजे आज रात 10 बजे होंगे घोषित, यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ने किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 12:53 IST

विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) के नतीजे आज रात 10 बजे घोषित किए जाएंगे। यूजीसी चेयरमैन जगदीश कुमार ये बात कही है। 30 अगस्त को ये एंट्रेस एग्जाम खत्म हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआज रात 10 बजे के करीब घोषित कर दिए जाएंगे सीयूईटी-यूजी के रिजल्ट।सीयूईटी-यूजी की परीक्षा पहली बार जुलाई में हुई और 30 अगस्त को खत्म हुई थी।स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस साल से शुरू हुई है ये परीक्षा।

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा है कि विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम गुरुवार रात 10 बजे के करीब घोषित कर दिए जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जरूरी सीयूईटी-यूजी की परीक्षा पहली बार जुलाई में हुई और 30 अगस्त को खत्म हुई थी। 

परीक्षा में 60 फीसदी अभ्यर्थी बैठे थे। शुरुआती योजना के अनुसार, सीयूईटी-यूजी के सभी चरणों की परीक्षा 20 अगस्त को खत्म होनी थी, लेकिन परीक्षा टाल दी गयी और उसे छात्रों की सुविधाओं के लिए छह चरणों में विभाजित कर दिया गया। हालांकि, तकनीकी खमियों के कारण कई बार परीक्षाओं में खलल पड़ा और उनका कार्यक्रम पुन: निर्धारित करना पड़ा। 

यूजीसी प्रमुख ने पहले कहा था कि ‘जानबूझकर गड़बड़ी किये जाने’ की खबरों के बाद कई केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। सीयूईटी देश में दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है और इसमें 14.9 लाख छात्र पंजीकृत हैं, जो जेईई-मेन के लिए औसत पंजीकरण नौ लाख से कहीं अधिक है। नीट-यूजी भारत की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है और इसमें औसतन 18 लाख पंजीकरण होते हैं। 

टॅग्स :कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्टयूजीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारतUGC Regulations Row: सुप्रीम कोर्ट UGC के नए नियम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ सहमत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर