लाइव न्यूज़ :

सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा आम बजट: पूनियां

By भाषा | Updated: February 5, 2021 21:23 IST

Open in App

जयपुर, पांच फरवरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को यहां कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसद में पेश आम बजट गांव, किसान, उद्यमी सहित सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आम बजट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये आनलाइन माध्यम से ‘धन्यवाद कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इसमें पूनियां ने आत्मनिर्भर व सशक्त भारत बनाने वाले जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद प्रस्ताव रखा जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक और हर वर्ग के कल्याण के लिए यह बजट पेश किया है।

उन्होंने कहा, ' यह बजट गांव, किसान और उद्यमी समेत सभी के जीवन में सकारात्मक बदलाव लायेगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा।'

पूनियां ने कहा कि 6-7 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री व राष्ट्रीय पदाधिकारी बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, बुद्धिजीवी सम्मेलनों का आयोजन होगा और 13-14 फरवरी को सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में बजट की घोषणाओं को लेकर प्रचार-प्रसार करेंगे।

पार्टी के एक बयान के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में वकील शुक्रवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो