लाइव न्यूज़ :

किसानों की आय 2025 तक दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध: त्रिपुरा मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: August 15, 2021 18:54 IST

Open in App

अगरतला, 15 अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में किसानों की आय 2025 तक दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 4,000 हेक्टेयर भूमि में जैविक खेती की शुरूआत करायी है और किसानों की औसत आय 2015-16 के 6,580 रुपये बढ़कर 11,096 रुपये सालाना हो गई है।

मुख्यमंत्री ने यहां असम राइफल्स मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कहा, ‘‘ हम किसानों की आय 2025 तक दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसको लेकर कई कदम उठाए हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने कटहल और अनानास के व्यावसायीकरण के लिए एक मिशन की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना रबड़ की खेती का विस्तार करने की भी है।

तेईस साल पुरानी ‘ब्रू शरणार्थी समस्या’ के समाधान के लिए केंद्र और त्रिपुरा तथा मिजोरम की सरकारों ने जनवरी, 2020 में एक समझौते हुए हस्ताक्षर किए । केंद्र सरकार ने विस्थापित ब्रू लोगों के लिए 600 करोड़ रुपये पुनर्वास पैकेज के रूप में आवंटित किए हैं।

उन्होंने कहा कि समझौते के तहत मिजोरम के 37,136 ब्रू लोगों का त्रिपुरा में 12 स्थानों पर पुनर्वास कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?