लाइव न्यूज़ :

उद्धव के खिलाफ टिप्पणी: राणे के आवास के पास शिवसेना-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:51 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के आदेश के बीच, मंगलवार को मंत्री के आवास के पास शिवसेना की युवा शाखा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। शिवसेना कार्यकर्ता सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित राणे के आवास के पास बैठ गए, जहां भाजपा कार्यकर्ता भी अपने नेता का समर्थन करने के लिए मौजूद थे। दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। घटना के बाद वहां सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया और इलाके में यातायात प्रभावित हो गया। बाद में सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि युवा सेना (शिवसेना की युवा शाखा) के कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्रीय मंत्री राणे के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान यह झड़प हुई। भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही मंत्री के समर्थन में उनके सांताक्रूज (पश्चिम) में जुहू तारा रोड स्थित आवास के बाहर एकत्र हो गए थे। वहीं, महिलाओं सहित शिवसेना के कार्यकर्ता पहले राणे के खिलाफ तख्तियां लिए और नारेबाजी करते हुए, जुहू स्थित युवा सेना (पार्टी की युवा शाखा) के एक कार्यालय के बाहर जमा हुए। राणे के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने राणे के आवास के बाहर झड़प के मामले में सांताक्रूज और कस्तूरबा मार्ग थानों में तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। सांताक्रूज थाने में आठ से दस लोगों के खिलाफ दो क्रॉस एफआईआर दर्ज की गयी हैं। इनमें युवा सेना के 50 कार्यकर्ता और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम हैं। अधिकारी ने कहा कि कस्तूरबा मार्ग थाने में छह ज्ञात लोगों तथा 80 से 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस सोशल मीडिया पर वीडियो तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल हुए राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘ यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि देश की आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़ कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ इस मामले में मंगलवार को बाद में केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट