लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में नियमित कक्षाएं बहाल करने की तैयारियां कर रहे हैं कॉलेज

By भाषा | Updated: November 16, 2020 16:56 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 नवंबर कर्नाटक में मंगलवार से डिग्री, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा कॉलेजों को खोलने के सरकारी दिशा निर्देशोँ के बाद उच्च शैक्षणिक संस्थानों ने नियमित कक्षाओं को बहाल करने संबंधी तैयारियां शुरू कर दी।

मार्च में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार और उसे रोकने के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बाद से देश में स्कूल और कॉलेज अभी तक बंद हैं।

अब तक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल और डिग्री पूर्व कॉलेज खोलने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है जबकि उच्च शिक्षा विभाग ने 17 नवंबर से कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। एक दिसंबर से मेडिकल, डेंटल, पारा मेडिकल, नर्सिंग और आयुष कॉलेज खोले जाएंगे।

कई सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों ने कक्षाएं संक्रमण मुक्त करने के संबंध में तैयारियां शुरू की हैं। कॉलेज तथा कक्षाओं के प्रवेश द्वारों पर सेनिटाइजर रखने की व्यवस्था की जा रही है।

सरकार ने कहा कि विद्यार्थियों के पास विकल्प है कि वे या तो व्यक्तिगत तौर पर कक्षा में मौजूद रहें या ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई करें। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को आरटी-पीसीआर जांच करा करके निगेटिव रिपोर्ट पेश करना होगा।

विद्यार्थियों को व्यक्तिगत तौर पर नियमित कक्षा में हिस्सा लेने के लिए माता-पिता से भी अनापत्ति प्रमाण पत्र लाना होगा। कॉलेजों के खुलने से पहले कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वत्थ नारायण ने संवाददाताओं से कहा कि वह कोरोना वायरस के संबंध में कॉलेजों को पहले ही दिशानिर्देश जारी कर चुके हैं। नारायण के पास राज्य में उच्च शिक्षा मंत्रालय का पदभार भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर