लाइव न्यूज़ :

मप्र में नये साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:39 IST

Open in App

भोपाल, 30 दिसंबर मध्य प्रदेश में नये साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य में शीतलहर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी अलर्ट में घना कोहरा छाये रहने और ओस पड़ने की संभावना जतायी गई है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलनी पहले ही शुरू हो चुकी है क्योंकि बृहस्पतिवार सुबह चार जिलों - रायसेन, धार, ग्वालियर और गुना में न्यूनतम न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले अगले दो दिनों में ग्वालियर, रायसेन, सिवनी और सागर सहित आठ जिलों के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। शुक्रवार सुबह से शुरू होने वाले अगले दो दिनों में भोपाल, जबलपुर, रायसेन, दतिया और मंडला सहित 23 जिलों के अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ने का एक और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में (बुधवार सुबह से बृहस्पतिवार सुबह तक) प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रायसेन, धार, ग्वालियर एवं गुना में दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित