लाइव न्यूज़ :

उत्तरी भारत में सर्दी का प्रकोप, हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By भाषा | Updated: December 11, 2019 05:26 IST

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। जम्मू कश्मीर सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि कक्षा बारहवीं तक के सभी सरकारी शैक्षिक संस्थान और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 10 दिसंबर से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत में मंगलवार को ठंड का प्रकोप गहरा गया जिसके कारण जम्मू कश्मीर सरकार ने कश्मीर और जम्मू संभाग के सर्द क्षेत्रों में स्कूलों को जल्द बंद करने की घोषणा की है।हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह भारी बारिश और बर्फबारी के संबंध में ‘येलो चेतावनी’ जारी की गयी है।

उत्तर भारत में मंगलवार को ठंड का प्रकोप गहरा गया जिसके कारण जम्मू कश्मीर सरकार ने कश्मीर और जम्मू संभाग के सर्द क्षेत्रों में स्कूलों को जल्द बंद करने की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह भारी बारिश और बर्फबारी के संबंध में ‘येलो चेतावनी’ जारी की गयी है। दिल्ली में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान लुढककर क्रमश: 22 डिग्री और नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। जम्मू कश्मीर सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि कक्षा बारहवीं तक के सभी सरकारी शैक्षिक संस्थान और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 10 दिसंबर से 22 फरवरी तक बंद रहेंगे। अमूमन 15 दिसंबर के बाद स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां होती हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि सर्द मौसम तथा आगे और तापमान में गिरावट के पूर्वानुमान को देखते हुए फैसला किया गया है। जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे है। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 16 दिसंबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। मैदानी भागों में 11 से 14 दिसंबर तक ठंडी हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने ‘येलो चेतावनी’ जारी करते हुए लोगों से चौकस रहने को कहा है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाके में कुहासा छाए रहने के कारण दृश्यता घटने से वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा। पंजाब का आदमपुर 3.2 डिग्री के साथ सबसे सर्द स्थान रहा। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री से . दर्ज किया गया।

राजस्थान में पिलानी सबसे सर्द स्थान रहा जहां तापमान 6.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। उत्तरप्रदेश में ठंड का असर है, लेकिन मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा स्थान रहा। बुधवार को भी मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बारिश होने की संभावना है। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमविंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट