लाइव न्यूज़ :

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 18 ट्रेनें रद्द, 62 लेट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 6, 2018 15:15 IST

मौसम विभाग की मानें तो अभी आनेवाले कुछ दिनों तक स्थिति सामान रहने की संभावना है।

Open in App

उत्तरी भारत में ठंड के प्रकोप का कहर जारी है। कश्मीर की झील में बर्फ जमने के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा समेत समूचे उत्तरी और पूर्वी भारत में कंपकपा देने वाली शीत लहरें चल रही हैं। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले कुछ दिनों तक स्थिति सामान रहने की संभावना है। धुंध के कारण हवा की क्वालिटी में भी काफी फर्क देखा जा सकता है। लद्दाख क्षेत्र के करगिल में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

ट्रेनों और फ्लाइट्स पर पड़ा ठंड का असर 

दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। कोहरे की वजह से शुक्रवार को दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन को रद्द, 62 ट्रेनें लेट और 20 ट्रेनों का समय बदला जा चुका है। फ्लाइट्स की बात करें तो इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1 कैंसिल और 17 लेट हैं। कई जगहों पर धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी हो रहीं हैं। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 

दो दिन में उत्तर प्रदेश में 7 लोगों के मरने की खबर 

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से सटे इलाकों रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली आदि पिछले तीन दिन से ठंड और भी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों के अंदर संभल में ठंड के कारण 2 लोगों की मौत हुई है।  बदायूं से दो बच्चों और आजमगढ़ में कोहरे के कारण हादसे में तीन लोगों की मरने की खबर सामने आई है। इसके अलावा गोरखपुर, फैजाबाद, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, मेरठ तथा कानपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। आगरा और मेरठ मण्डलों में रात के तापमान में काफी गिरावट  मापी गई है।

अन्य राज्यों पर भी है ठंड का असर 

जम्मू कश्मीर में बीती रात को न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। जबकि हिमाचल में सक्रिय हुई पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है राहत की बात यह है कि अभी बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। उत्तराखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में आने वाले 24 घंटों में और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशान करेगा। 

टॅग्स :इंडियाविंटरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर