लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में टूटा आज ठंड का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताया सबसे ठंडा दिन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2022 19:28 IST

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज दोपहर 2.30 बजे दर्ज किया गया तापमान सोमवार को दर्ज किए गए तापमान से माइनस 2 से 3 डिग्री कम था।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार के दिन दिल्ली में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ेगी देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी के बाद शीतलहर का प्रकोप और तेज होगा

दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में ठंड भीषण कहर ढा रही है। मौसम में गलन के कारण सामान्य जनजीवन बिल्कुल ठहर सा गया है। इस मामले में भारतीय मौसम विभाग ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक मंगलवार के दिन दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर 2.30 बजे दर्ज किया गया तापमान सोमवार को दर्ज किए गए तापमान से माइनस 2 से 3 डिग्री कम था। वहीं दिल्ली में आज दोपहर का तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहा।   

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में रह सकते हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट करते हुए बताया है, "अगले 3-4 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ने की आशंका है वहीं अगले 2 दिनों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम यूपी के अलग-अलग इलाकों में सर्दी अपने घातक रूप में रहेगी।"

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने इस मामले में सोमवार को बताया कि 26 जनवरी के बाद दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप और तेज होगा। ऐसे में दिल्ली वालों को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी 2 फरवरी तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मालूम हो कि बीते रविवार को दिल्ली में 88.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो जनवरी महीने के 122 वर्षों में सबसे अधिक थी।

टॅग्स :दिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभागNational Capital Region
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी