लाइव न्यूज़ :

कोयंबटूर : महिला ने 17 साल के नाबालिग लड़के के साथ भागकर रचाई शादी, फिर किया यौन शोषण, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 30, 2021 12:37 IST

कोयंबटूर की एक 19 वर्षीय महिला एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गई और शादी कर ली । पुलिस के अनुसार महिला ने लड़के का यौन शोषण किया । लड़के की मां ने पुलिस में शिकायत की ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने नाबालिग लड़के का किया यौन शोषण19 वर्षीय आरोपी एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी लड़के की मां की शिकायत के बाद किया आत्मसमर्पण

चेन्नई :  तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोलाची कस्बे की एक 19 वर्षीय महिला  कथित तौर पर एक 17 वर्षीय लड़के के साथ घर छोड़कर भाग गई । महिला ने पहले तो नाबालिग के साथ शादी रचाई और फिर उसका यौन शोषण किया ।  नाबालिग लड़के की मां की शिकायत के बाद आरोपी महिला ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया ।

दरअसल आरोपी महिला कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर काम करती थी । 17 साल के लड़के ने अभी ही 12वीं की परीक्षा पास की है । वह अक्सर महिला के कार्यस्थल पर जाता था । लगभग एक साल से महिला लड़के से प्यार करने लगी थी । गुरुवार को महिला नाबालिग लड़के के साथ पलानी भाग गई, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ शादी कर ली ।

अगले दिन दोनों वापस कोयंबटूर आ गए । वे सेमेदु में किराए के मकान में रह रहे थे । टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट  के अनुसार,  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस दौरान लड़के का यौन शोषण किया । 

इधर,  किशोर लड़के की मां ने महिला के खिलाफ शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया । शिकायत के बारे में जानने के बाद महिला थाने में गई और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया । आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । 

ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले का था, जहां एक महिला को नाबालिग लड़का का यौन शोषण करने के आरोप में चार महीने पहले सजा हुई थी । इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला का पति और उसका परिवार इस बारे में जानता था और वे लोग 16 वर्षीय लड़के के परिवार को 1 लाख रुपए के लिए धमकी दे रहे थे । उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो नाबालिग पर महिला का रेप करने का आरोप लगाया देंगे ।  

टॅग्स :कोयंबटूररेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी