लाइव न्यूज़ :

सुकमा में आईईडी विस्फोट में कोबरा का अधिकारी घायल

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:16 IST

Open in App

सुकमा, 13 दिसंबर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी (बारूदी सुरंग) में रविवार को उस समय विस्फोट हो गया जब सुरक्षाकर्मी उसे निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान सीआरपीएफ की विशिष्ट कोबरा इकाई का एक अधिकारी घायल हो गया।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि विस्फोट पल्लोडी और किस्ताराम गांवों के बीच सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर उस समय हुआ, जब कमाण्डो बटालियन फॉर रेजोल्‍यूट एक्‍शन (कोबरा) की 208वीं बटालियन की टीम बारूदी सुरंग को निष्प्रभावी करने का अभियान चला रही थी।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अर्द्धसैन्य बल के कर्मियों को एक आईईडी का पता चला और जब वे उसे निष्क्रिय कर रहे थे, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया।

सुंदरराज पी ने बताया, ‘‘कोबरा की 208वीं बटालियान के डिप्टी कमांडेंट विकास विस्फोट में घायल हो गए।’’

अधिकारी ने बताया कि घायल अधिकारी को पहले किस्ताराम में सीआरपीएफ के अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें उपचार के लिए हवाई मार्ग से रायपुर ले जाया गया।

उग्रवादियों से निपटने और गुरिल्ला/जंगल युद्ध जैसे ऑपरेशनों में दृढ़तापूर्वक कार्रवाई के लिए कोबरा का गठन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?