लाइव न्यूज़ :

समुद्री सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने पर चर्चा के लिए तटरक्षक कमांडर सम्मेलन का आयोजन किया गया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 00:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारतीय तटरक्षक का 38वां कमांडर सम्मेलन यहां नौ अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच संपन्न हुआ जिसमें संचालन की तैयारियों और भविष्य में समुद्री सुरक्षा के लिए खाका तैयार करने पर चर्चा हुई। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौ अक्टूबर को सम्मेलन को संबोधित किया जिसके बाद उन्हें ताजा घटनाक्रमों और भविष्य में तटरक्षक के विस्तार से संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।

रक्षा मंत्री ने अपने सम्बोधन में तटरक्षकों द्वारा किये गए तलाशी और बचाव कार्यों की सराहना की।

बयान के अनुसार, सिंह ने प्रतिबंधित वस्तुओं और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने में तटरक्षक बल के योगदान का उल्लेख किया। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने भी सम्मेलन में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम