लाइव न्यूज़ :

बेअदबी मामला : सुखबीर बादल ने कांग्रेस नेताओं से सबूत साझा करने को कहा

By भाषा | Updated: May 15, 2021 20:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 मई शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को कहा कि 2015 में फरीदकोट में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले में कथित साजिश को लेकर अगर कांग्रेस नेताओं के पास कोई सबूत है तो उसे साझा करना चाहिए।

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं और उनके प्रकट और गुप्त सहयोगियों का दावा है कि गुरु ग्रंथ साहिब के खिलाफ बेअदबी की साजिश रची गयी और इसे अंजाम दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर ऐसे सबूत हैं तो खालसा पंथ, अदालत, एसआईटी और आम लोगों के सामने इसे रखना चाहिए।’’

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अगर ये नेता सबूत का खुलासा करने से मना करते हैं तो यह अक्षम्य होगा क्योंकि उन्होंने इस बारे में लगातार दावे किए थे।

बादल ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़, मंत्री सुखजिंदर रंधावा, आप के सांसद भगवंत मान से सिख समुदाय, न्यायपालिका और जांच टीम से सबूत साझा करने को कहा।

वर्ष 2015 में जब बेअदबी की घटना हुई थी उस वक्त बादल की पार्टी और भाजपा राज्य में सत्ता में थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर