लाइव न्यूज़ :

कोयला चोरी घोटाला : रूजिरा ने कोविड स्थिति के कारण ईडी के समक्ष पेश होने में असमर्थता जतायी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 14:53 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने मौजूदा कोविड ​​​स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को नयी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष कोयला चोरी घोटाले के संबंध में पेश होने में असमर्थता जतायी। इसके साथ ही उन्होंने एजेंसी के अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उनके कोलकाता स्थित आवास पर आकर पूछताछ करें। ईडी ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को समन किया था। रुजिरा बनर्जी को एक सितंबर को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी को तीन सितंबर को बुलाया गया है। रूजिरा ने ईडी के सहायक निदेशक सुमत प्रकाश जैन को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘18 अगस्त 2021 को जारी समन में मुझे एक सितंबर को नयी दिल्ली में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया है। मैं दो बच्चों की मां हूं और मौजूदा महामारी के बीच अकेले नयी दिल्ली की यात्रा करने से मुझे और मेरे बच्चों को गंभीर परेशानी हो सकती है।’’उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सुविधाजनक होगा, अगर आप मुझे कोलकाता में मेरे आवास पर उपस्थित होने के लिए कहें क्योंकि आपके संगठन का कार्यालय कोलकाता में भी है और मैं भी कोलकाता में रहती हूं।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, मेरी समझ में, आपकी जांच की विषय वस्तु की कार्रवाई का कथित कारण भी पश्चिम बंगाल से संबंधित है। आप अपने निर्णय से अवगत करा दें। मैं आपको अपनी ओर से हर तरह से सहयोग का आश्वासन देती हूं।"सीबीआई की एक टीम ने कोयला चोरी मामले में फरवरी में रूजिरा से उनके आवास पर पूछताछ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर