लाइव न्यूज़ :

कोयला घोटाला : सीबीआई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से पूछताछ की

By भाषा | Updated: January 18, 2021 21:12 IST

Open in App

कोलकाता, 18 जनवरी सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने करोड़ों रुपये के कोयला घोटाला मामले में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथागत बसु से पूछताछ की। सीबीआई के सूत्रों ने इस बारे में बताया।

चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त बसु पूछताछ के लिए सुबह एजेंसी के निजाम पैलेस कार्यालय पहुचे।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सूत्रों के मुताबिक, मामले में बसु समेत दो आईपीएस अधिकारियों को तलब किया गया था।

ईस्टर्न कोलफील्ड की बंद कोयला खदानों से अवैध तौर पर कोयला निकालने के मामले में कई लोगों की संलिप्तता पायी गयी है। आरोप है कि हवाला के जरिए रकम का लेन-देन हुआ जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच कर रहा है।

सीबीआई के अधिकारियों ने छानबीन के तहत 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों समेत 45 जगहों पर छापेमारी की थी।

एजेंसी ने कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला के खिलाफ ‘लुकआउट नोटिस’ जारी किया है और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड से अवैध खनन मामले में की गयी कार्रवाई के विवरण मांगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो