लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में वक्‍फ के नाम पर हो रही हिंसा को लेकर सीएम योगी ने साधा ममता सरकार पर निशाना

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 13, 2025 18:38 IST

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आश्चर्य होता है कि यह वही देश है जिसमें वक्‍फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई है. जमीन कब्जा करने वालों के पास कोई कागज नहीं है और ना ही कोई राजस्व का रेकॉर्ड है. 

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनावों के लिए अभी से सियासी एजेंडा सेट करने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने का अब हर मौका लपकने लगे हैं. इसी क्रम में रविवार को उन्होंने वक्‍फ संशोधन बिल का विरोध करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया. 

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि वक्‍फ के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में वक्‍फ के नाम पर हिंसा हुई है. वहां हिंदुओं की हत्या करवाई जा रही है. लोगों को घरों से खींचकर मारा गया है. 

ऊपर यह दावा करते हुए सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और यह सवाल पूछा कि आखिर बंगाल हिंसा से किसको लाभ है? यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने यह सवाल किया.

कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर का अपमान किया :

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आश्चर्य होता है कि यह वही देश है जिसमें वक्‍फ के नाम पर लाखों एकड़ जमीन कब्जा की गई है. जमीन कब्जा करने वालों के पास कोई कागज नहीं है और ना ही कोई राजस्व का रेकॉर्ड है. 

उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोग वक्फ बिल के पास होने पर कार्रवाई के भय से हिंसा भड़काने लगे हैं. ऐसे लोगों ने ही पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की उनके घरों से खींचकर हत्या की है. ये सब कौन हैं, ये वही दलित, वंचित और गरीब हैं जिसको इस जमीन का सर्वाधिक लाभ मिलने वाला है. 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब तक हम सही तथ्य जनता जनार्दन के सामने नहीं रखेंगे तब तक यह लोग जनता को गुमराह करके अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करते रहेंगे. वक्‍फ के नाम पर देश में लाखों करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया गया है. और समाजवादी पार्टी के लोग जिन्ना और औरंगजेब का महिमा मंडन कर रहे हैं. 

सीएम योगी के मुताबिक कांग्रेस महापुरुषों का अपमान करती है और दुष्प्रचार कर रही है. यह दावा करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर डॉ. आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया. 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले तो बाबासाहेब आंबेडकर को चुनाव हारने पर मजबूर किया. फिर उनके महापरिनिर्वाण के बाद दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया. कांग्रेस ने उनका स्मारक भी नहीं बनने दिया. यहीं नहीं  कांग्रेस ने वर्ष 1976 में संविधान में संशोधन किया और एक ऐसा शब्द जोड़ा, जिसके खिलाफ बाबासाहेब ने खुद तर्क दिए थे.

बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए सिर्फ बीजेपी ने आवाज उठाई'

सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुए अत्याचार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश में जो भी हिंदू हैं, वे सभी दलित हैं और उन पर वहां किस तरह का अत्याचार हो रहा है. यह जानने के बाद भी इस संबंध में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और ममता बनर्जी ने भी बांग्लादेश के हिंदुओं को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई. 

योगी ने कहा, सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुए अत्याचार को लेकर आवाज उठाई. हम आगे भी ऐसा करते रहेंगे. हिंदुओं की रक्षा के लिए हर जगह हम आवाज उठाएंगे और खड़े होंगे.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशममता बनर्जीकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप