लाइव न्यूज़ :

CM योगी ने कहा, सियासी स्वार्थों के लिए कुछ लोग कमजोर कर रहे हैं कोरोना वायरस की लड़ाई

By भाषा | Updated: May 5, 2020 11:56 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 2766 केस मिले हैं, कोविड-19 की वजह से 50 लोगों ने दम तोड़ा है. वहीं इस घातक महामारी से 802 लोगों की सफल इलाज किया जा चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 19 जिलों को रेड जोन, 36 जिलों को ऑरेन्ज जोन और 20 जिलों को ग्रीन घोषित किया गया है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुछ लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई मजबूती से आगे बढ़ रही है लेकिन कुछ लोग अपने निहित स्वार्थों के लिए इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। योगी ने यहां एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई जब मजबूती से आगे बढ़ रही है ऐसी स्थिति में भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो आज भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, "यह अत्यंत दुखद है कि भारत की इस मजबूत लड़ाई को कुछ लोग अपने निहित राजनीतिक स्वार्थों के लिए कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।" मुख्यमंत्री ने कहा, "पहली बार देश के अंदर आपदा के समय में गरीबों, मजदूरों और महिलाओं के लिए एक बड़ा राहत पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के रूप में घोषित हुआ। जो लोग अपने शासनकाल में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का पैसा हड़प जाते थे, आज जब पैसा सीधे उन गरीबों के खाते में पहुंच रहा है तो उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है।"

योगी ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जब सरकार बिना किसी भेदभाव के हर एक तबके के साथ खड़ी है, तब कुछ विपक्षी दल केवल राजनीतिक रूप से हर एक मुद्दे में अनावश्यक राजनीति करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक गरिमा के प्रतिकूल अभद्र आचरण है। जनता सब कुछ जान रही है। इन लोगों के इस नकारात्मक रवैया का जवाब जनता स्वयं देगी। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे देश की लड़ाई में जिस धैर्य और संवेदनशीलता के साथ लड़े हैं, आगे भी इसी तरह सहयोग करें। योगी ने कहा कि मैं इस बात के लिए आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश में 23 करोड़ जनता और अपने सभी प्रवासी कामगारों तथा श्रमिकों के हितों की चिंता और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर