लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ का आरोप, कहा-मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस का गठबंधन अपवित्र

By भाषा | Updated: April 6, 2019 16:55 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि असम में भी कांग्रेस ने बदरूद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है जो राज्य में असंख्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है ।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने वायनाड लोकसभा सीट से गुरूवार को पर्चा दाखिल किया था जहां बड़ी तादाद में मुस्लिम जनसंख्या है ।कांग्रेस अध्यक्ष के वायनाड से पर्चा दाखिल करने के दौरान समर्थकों के जुलूस का एक वीडियो वायरल हो चुका है ।यह एक स्थान से रिकार्ड किया गया है जिसमें इस जुलूस में मुस्लिम लीग के हरे झंडे लहाराते हुए दिख रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस का मुस्लिम लीग के साथ ‘अपवित्र गठजोड़’ है और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से जब राहुल गांधी जुलूस के साथ पर्चा दाखिल करने गए तो वहां हरे झंडे स्पष्ट तौर पर दिख रहे थे।

राहुल ने वायनाड लोकसभा सीट से गुरूवार को पर्चा दाखिल किया था जहां बड़ी तादाद में मुस्लिम जनसंख्या है । कांग्रेस अध्यक्ष के वायनाड से पर्चा दाखिल करने के दौरान समर्थकों के जुलूस का एक वीडियो वायरल हो चुका है । यह एक स्थान से रिकार्ड किया गया है जिसमें इस जुलूस में मुस्लिम लीग के हरे झंडे लहाराते हुए दिख रहे हैं ।

योगी ने मध्य असम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राहुल उत्तर प्रदेश से भाग गए और केरल में एक सीट से पर्चा भरा है । उनके जुलूस में न तो तिरंगा था, और न ही कांग्रेस के चुनाव चिन्ह ‘हाथ’। उसमें केवल मुस्लिम लीग का हरा झंडा था जिस पर चांद और तारे अंकित थे।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस अपवित्र गठजोड़ ने कांग्रेस की मानसिकता को उजागर कर दिया है । देश के विभाजन के लिए और उस वक्त लाखों लोगों की हत्या के लिए मुस्लिम लीग जिम्मेदार था । अब कांग्रेस का उसी पार्टी के साथ राजनीतिक गठजोड़ है ।’’

योगी ने आरोप लगाया कि असम में भी कांग्रेस ने बदरूद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है जो राज्य में असंख्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार है । रैली में योगी ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने इन दोनो गठबंधनों को कर राष्ट्रीय सुरक्षा और आपकी सुरक्षा के साथ समझौता कर लिया है ।’’ भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैलियों को संबोधित करने योगी यहां आये थे । 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो