लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: शिवराज सिंह चौहान ने बारामूला में शहीद हुए जवान के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का किया ऐलान

By भाषा | Updated: August 26, 2020 11:38 IST

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदेश के राजगढ़ जिले के सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा के परिवार को एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारामूला में आतंकी हमले में शहीद परिवार को एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने का ऐलान भी किया है।

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदेश के राजगढ़ जिले के सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा कारपेंटर (22) के परिवार को बुधवार को एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर थ्री ईएमई सेंटर हॉस्पिटल परिसर भोपाल में बुधवार सुबह पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान चौहान ने कहा, ‘‘शहीद परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि ,परिवार के एक सदस्य को उनकी सहमति पर शासकीय सेवा में नियुक्ति, उनके पैतृक कस्बे खुजनेर में शहीद की प्रतिमा की स्थापना और किसी संस्था का नाम शहीद के नाम पर किया जाएगा।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘ देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। खुजनेर के लोगों को उन पर गर्व है। मध्य प्रदेश को उन पर गर्व है। देश को उन पर गर्व है।’’ शहीद मनीष का पार्थिव शरीर जम्मू कश्मीर से मंगलवार रात भोपाल लाया गया और बुधवार सुबह यहां से राजगढ़ जिले के उनके पैतृक कस्बे खुजनेर ले जाया जा रहा है, जहां उनका पूरी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशजम्मू कश्मीरबारामूलाआतंकी हमलाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील