लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश को 'इंडिया' गठबंधन का संयोजक बनाने की संभावना को देखते हुए जदयू ने खोला मोर्चा, कहा- "संयोजक नहीं पीएम उम्मीदवार बनाओ"

By एस पी सिन्हा | Updated: January 4, 2024 16:26 IST

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की राहुल गांधी और खड़गे से फोन पर बात हुई है और जल्द ही इंडी गठबंधन के नेताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित होगी।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाए जाने को लेकर सियासत गर्मायी हुई है। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने प्रेशर पॉलिटिक्स की शुरुआत कर दी है और दो टूक अंदाज में कहा है कि केवल संयोजक पद मंजूर नहीं।

उसने नीतीश को विपक्ष का साझा पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कर दी है। मंत्री मदन सहनी और रत्नेश सदा ने कहा है कि बिहार में जो काम हुआ उसका असर बिहार ही नहीं दूसरे राज्य में भी दिख रहा है।

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार को सबसे अनुभवी हैं तो संयोजक ही क्यों उन्हें प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया जाए। मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार संयोजक का काम तो बिना पद के ही पहले कर चुके हैं।

इंडिया गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार ही हैं और उन्होंने ही तमाम दलों को संयोजित करने का काम किया है। वहीं बीते 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई इंडी गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी और केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित करने पर मंत्री ने कहा कि सबकी अपनी-अपनी राय है। लेकिन गठबंधन में इसपर सामूहिक रूप से निर्णय लिया जायेगा। लेकिन सभी दल कहते हैं कि नीतीश कुमार सबसे अनुभवी हैं तो उन्हें संयोजक क्यों पीएम का चेहरा बनाया जाए।

वहीं, बिहार के एक और मंत्री रत्नेश सदा ने भी दो टूक अंदाज में कहा कि केवल संयोजक पद मंजूर नहीं। इसके साथ ही जदयू ने एनसीपी नेता जितेन्द्र चाव्हाण द्वारा भगवान श्रीराम पर किए गये विवादित बयान का कड़ा प्रतिकार किया है और नसीहत देते हुए कहा है कि लोगों को धर्म के खिलाफ गलतबयानी नहीं करनी चाहिए। जदयू किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं बोलती है। ऐसे बयानों से लोगों को बचना चाहिए।

बता दें कि बिहार की सियासत में एक बार फिर से नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार की राहुल गांधी और खड़गे से फोन पर बात हुई है और जल्द ही इंडी गठबंधन के नेताओं की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक आयोजित होगी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के प्रस्ताव पास हो सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर