लाइव न्यूज़ :

केंद्र की तरफ से कोई मदद नहीं, केंद्रीय बजट में बिहार को क्या मिलने वाला, सीएम नीतीश ने मोदी सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2023 17:03 IST

पटना के एएन कॉलेज में प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछने पर कि केंद्रीय बजट में बिहार को क्या मिलने वाला है, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के लिए मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार इस तरह से हस्तक्षेप नहीं करती थी, जितना आज कर रही है। केंद्र बिहार के विकास में बाधा पहुंचाने का काम कर रहा है।पूरे देश का एक साथ विकास होना चाहिए, केंद्र को इन सब चीजों को देखना चाहिए।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र पर बिहार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तो कर्जा भी नहीं ले पा रहे हैं। पहले पिछड़े राज्य कर्ज लेकर अपना विकास करते थे, लेकिन अब तो कर्जा भी नहीं ले सकता।

पहले की केंद्र सरकार इस तरह से हस्तक्षेप नहीं करती थी, जितना आज कर रही है। दरअसल, पटना के एएन कॉलेज में प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मीडियाकर्मियों के यह पूछने पर कि केंद्रीय बजट में बिहार को क्या मिलने वाला है, इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के लिए मांग कर रहे हैं।

लेकिन केंद्र सरकार इस मांग को पूरा नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मांग को पूरा करने के बजाए केंद्र बिहार के विकास में बाधा पहुंचाने का काम कर रहा है। हालांकि राज्य सरकार लगातार अपने स्तर से लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का एक साथ विकास होना चाहिए, केंद्र को इन सब चीजों को देखना चाहिए।

बिहार सरकार राज्य के विकास के लिए बहुत सारा काम करवाना चाह रही है, लेकिन केंद्र की तरफ से कोई मदद नहीं दी जा रही है। केंद्र सरकार मदद भी नहीं कर रही है और जब बिहार सरकार कर्ज लेना चाह रही है तो उसपर भी रोक लगा दिया है। इसका मतलब तो यही हुई कि जो गरीब राज्य है, उसे कर्जा भी नहीं मिलेगा और उसे आगे भी नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

केंद्र सरकार ने इससे पहले कभी इतनी दखलअंदाजी नहीं की। भाजपा पर आरोप पर लगाते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग जब साथ थे तब भी मदद नहीं कर रहे थे, अब अलग हैं तब भी नहीं कर रहे हैं। वैसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमलोग अपने प्रयास से बिहार का विकास कर रहे हैं। एनडीए से अलग होने के बाद केंद्र से मदद नहीं मिलने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि वे क्या दिक्कत करेंगे?

वे लोग जो भी कर रहे हैं, अपने लिए ही कर रहे हैं। केंद्र की सरकार अपने फायदे के लिए जो कुछ कर रही है, उससे उसे कोई लाभ नहीं होने वाला है। केंद्रीय बजट से क्या मिलेगी वो तो समय आने पर पता चल ही जाएगा। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बार फिर रेल बजट को आम बजट से अलग पेश करने की मांग केंद्र सरकार से की है।

उन्होंने फिर दोहराया कि पहले रेल बजट पर कितना बहस होता था। सबकी निगाहें रेल बजट पर होती थीं। हम तो चाहते हैं कि फिर से रेल का बजट अलग हो। श्रद्धेय अटल जी की सरकार में हमें रेलवे का काम करने का मौका मिला था। कितना काम हुआ था। ये लोग उस समय की कामों की चर्चा नहीं करते, सिर्फ आज की बात करते हैं। 

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट