लाइव न्यूज़ :

जीएसटी परिषद में मुख्यमंत्री खुद करें गोवा का प्रतिनिधित्व: एमजीपी विधायक

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:51 IST

Open in App

पणजी, एक जून महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुदीन धवलीकर ने मंगलवार को मांग की कि गोवा सरकार जीएसटी परिषद में परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो के स्थान पर किसी और को नियुक्त करे, क्योंकि उनका जीएसटी परिषद की बैठक में तमिलनाडु के वित्त मंत्री से विवाद हो गया था।

गोडिन्हो का 28 मई को हुई 43वीं जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान राज्यों को मुआवजे के मुद्दे पर तमिलनाडु के मंत्री पलानीवेल त्यागराजन से विवाद हो गया था।

धवलीकर ने पत्रकारों से कहा, “गोडिन्हो को जीएसटी परिषद में तब नियुक्त किया गया था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीमार थे। वह अभी भी परिषद में गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास वित्त विभाग है, तो उन्हें ही जीएसटी परिषद में राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

विधायक ने दावा किया कि तमिलनाडु के वित्त मंत्री काफी काबिल व्यक्ति हैं और उनसे विवाद में पड़कर गोडिन्हो ने गोवा के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।

धवलीकर ने राज्य की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को छुपाने की राज्य सरकार की कोशिशों की भी आलोचना की।

गोडिन्हो ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से राज्य को वित्तीय संकट से निपटने में मदद करने के लिए अग्रिम मुआवजा जारी करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब