लाइव न्यूज़ :

हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी विधानसभा में दे सकती हैं दिखाई, दुमका सीट से बनाया जा सकता है उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2020 06:21 IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वार दुमका सीट से त्यागपत्र दिये जाने के बाद छह महीने के अंदर दुमका में उपचुनाव होंगे और इसको लेकर झामुमो के उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर कयास लगाए जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदुमका संसदीय क्षेत्र से हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन आठ बार सांसद रह चुके हैं। शायद यही कारण है कि हेमंत सोरेन अब इस सीट को अपने परिवार के पास हीं रखने के मूड में दिखाई देने लगे हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क्या अब अपनी पत्नी के साथ विधानसभा में नजर आयेंगे? ऐसी अटकलों का बाजार गर्म है. चर्चा है कि हेमंत सोरेन के द्वारा छोडे गये दुमका विधानसभा सीट से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन बतौर झामुमो उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकती हैं. हालांकि हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन भी इस सीट से चुनाव लड़ने को इच्छुक दिखाइ दे रहे हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वार दुमका सीट से त्यागपत्र दिये जाने के बाद छह महीने के अंदर दुमका में उपचुनाव होंगे और इसको लेकर झामुमो के उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के अंदर और बाहर कयास लगाए जा रहे हैं. वैसे यह तय माना जा रहा है कि झामुमो दुमका सीट सोरेन परिवार के पास ही रखने की कवायद में जुटी है. लेकिन वहां से उम्मीदवार कौन होगा इसका खुलासा समय आने पर ही होगा. 

ऐसे में पहला नाम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का है, जबकि दुसरे दावेदार के तौर पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का आ रहा है. वैसे सूत्रों की मानें तो कल्पना को चुनाव लड़ाने की स्थिति में बसंत के लिए राज्यसभा का विकल्प खुला रहेगा. 

यहां बता दें कि दुमका संसदीय क्षेत्र से उनके पिता शिबू सोरेन आठ बार सांसद रह चुके हैं और इसी आधार पर पार्टी लोगों से गहरा लगाव का दावा करती है. पिछले विधानसभा चुनाव में दुमका से स्वयं हेमंत सोरेन चुनाव हार गए थे और बाद में हुए लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यह कहा जाने लगा था कि यहां उनकी स्थिती कमजोर पड़ती जा रही है. लेकिन हेमंत सोरेन ने इस सीट पर जीत दर्ज कर एक बार फिर स्थिति मजबूत कर ली है और इसी मजबूत स्थिति को पार्टी आगे बढ़ाना चाहती है. 

शायद यही कारण है कि हेमंत सोरेन अब इस सीट को अपने परिवार के पास हीं रखने के मूड में दिखाई देने लगे हैं. अगर सबकुछ ठीक रहा तो हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपने पति के साथ विधानसभा में दिखाई दे सकती हैं.

टॅग्स :हेमंत सोरेनदुमकाझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया