लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में उत्तराखंड के पहले ‘क्रोकोडाइल ट्रेल’ का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 20:45 IST

Open in App

देहरादून, 29 दिसंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ककरा में राज्य के पहले ‘क्रोकोडाइल ट्रेल’ और खटीमा के तराई पूर्वी वन मंडल में ‘सुरई इको-टूरिज्म जोन’ में जंगल सफारी का उद्घाटन करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के अलावा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सुरई इको-टूरिज्म जोन के पश्चिमी किनारे पर स्थित, ककरा नहर दलदलीय मगरमच्छों का निवास स्थान है। मगरमच्छ की यह प्रजाति भूटान और म्यांमा जैसे देशों में विलुप्त हो गई है। यह नहर वर्तमान में 100 से अधिक दलदलीय मगरमच्छों का घर है।

‘ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल’ बनाने के लिए चार किलोमीटर तक नहर की घेराबंदी की गई है। मगरमच्छों को सुरक्षित रूप से देखने की सुविधा के लिए नहर के चारों ओर तीन स्थल और कई ‘वॉच टावर’ बनाए गए हैं। धामी ने ‘सुरई इको-टूरिज्म जोन’ के माध्यम से जंगल ‘सफारी ट्रेल’ का भी उद्घाटन किया जिसे समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। क्षेत्र की जैव विविधता का हवाला देते हुए धामी ने कहा कि यह स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोग 40 किलोमीटर वाले सफारी मार्ग के लिए जिप्सी के मालिक, ड्राइवर और गाइड बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पक्षियों की 150 से अधिक प्रजातियां, स्तनपायी जंतुओं की 125 प्रजातियां और 20 प्रकार के सरीसृप 40 किलोमीटर के प्राकृतिक मार्ग में निवास करते हैं। खटीमा मुख्यमंत्री धामी का विधानसभा क्षेत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर