लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार के सामने रखी ये मांग

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2019 15:11 IST

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मनरेगा के तहत केन्द्र सरकार की ओर से सामग्री मद में 543 करोड़ रुपये और श्रम मद में 260 करोड़ रुपये बकाया हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय में पूर्व में भी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से 23 जनवरी, 2019 को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र लिखा जा चुका है। 

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार से चालू वित्तीय वर्ष (2018-19) की शेष रही अवधि के लिए मनरेगा योजना के तहत एक हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करने की मांग की है। गहलोत ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है।

सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में मनरेगा के तहत केन्द्र सरकार की ओर से सामग्री मद में 543 करोड़ रुपये और श्रम मद में 260 करोड़ रुपये बकाया हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय में पूर्व में भी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की ओर से 23 जनवरी, 2019 को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय को पत्र लिखा जा चुका है। 

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में राजस्थान के लिए मनरेगा के तहत श्रम मद में 400 करोड़ रुपये और सामग्री मद में 600 करोड़ रुपये जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि मनरेगा योजना की क्रियान्विति में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में है और प्रदेश में वर्तमान वित्तीय वर्ष में 42.33 लाख ग्रामीण परिवारों को मनरेगा के तहत काम दिया गया है। इससे कुल 1972.23 लाख मानव दिवस सृजित हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 के लिए अब तक मनरेगा योजना के लिए जारी सम्पूर्ण राशि का उपयोग कर लिया है। इस योजना के लिए अब तक कुल 4 हजार 555 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। राज्य के मुख्य सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास ने भी नवम्बर, 2018 और जनवरी, 2019 में केन्द्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर वर्ष 2018-19 के लिए मनरेगा के तहत राशि जारी करने के लिए कहा था। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान सरकारमनरेगा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण