लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद करने से फिल्म उद्योग को हो सकती है अपूरणीय क्षति: एमएआई

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सिनेमाघरों को बंद करने के निर्णय की प्रतिक्रिया में मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने मंगलवार को राज्य सरकार से अपील की है कि आदेश पर पुनर्विचार किया जाए क्योंकि इससे भारतीय फिल्म उद्योग को “अपूरणीय क्षति” हो सकती है।

ज्ञानचंदानी ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अन्य विकल्प अपनाए जा सकते हैं जैसे कि सिनेमाघरों में प्रवेश के लिए ‘दोहरा टीकाकरण’ जरूरी करना और बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की अनुमति देना।

केजरीवाल ने मंगलवार को ‘येलो अलर्ट’ जारी किया जिसके तहत स्कूल, कॉलेज और जिम बंद कर दिए गए हैं, गैर आवश्यक वस्तुएं बेचने वाली दुकानों को सम-विषम के आधार पर खोलने का निर्देश दिया गया है और मेट्रो ट्रेन तथा बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बैठने की अनुमति दी गई है।

ज्ञानचंदानी ने एक बयान में कहा, “दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान का येलो अलर्ट लागू करना और सिनेमाघरों को बंद करने के दिल्ली सरकार के निर्णय ने बड़ी अनिश्चितता खड़ी कर दी है और इससे भारतीय फिल्म उद्योग को अपूरणीय क्षति हो सकती है। मार्च 2020 के बाद का दौर भारतीय सिनेमा के लिए निश्चित तौर पर सबसे चुनौतीपूर्ण समय रहा है।”

एमएआई के अध्यक्ष ने कहा कि सिनेमाघर उद्योग ने सरकार के सुरक्षा नियमों का पालन किया है और पूरी दुनिया में सिनेमाघर से कोविड-19 फैलने का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी