लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आज 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन समारोह; 21 दलों को न्योता, जानें विपक्षियों पार्टियों में से कौन-कौन होगा शामिल

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2023 12:24 IST

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने 21 विपक्षी दलों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके जरिए कांग्रेस विपक्षी एकता को दिखाने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जनवरी को श्रीनगर में हुआ भारत जोड़ो यात्रा का समापन।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कार्यकर्ता समारोह में रहे मौजूद। तिरंगा फहराकर औपचारिक रूप से पदयात्रा का हुआ समापन।

जम्मू-कश्मीर: राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में चलाई गई 'भारत जोड़ो यात्रा' आखिरकार आज खत्म हो गई है। श्रीनगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन समेत पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा फहराकर पदयात्रा का समापन किया गया। इस दौरान राहुल गांधी अपनी सफेद टी-शर्ट पर जैकेट पहने नजर आए। दरअसल, सोमवार को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। चारों तरफ बर्फबारी की चादर बिछी हुई है। हालांकि, बर्फबारी के बीच भी यात्रा समापन समारोह में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी हैं। 

लगभग पांच महीने के अंतराल में 12 राज्यों से होते हुए 4,000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा करते हुए , कांग्रेस ने आधिकारिकतौर पर रविवार को यात्रा का समापन कर दिया। पदयात्रा के समापन के साथ ही कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को कांग्रेस भव्य समारोह करेगी और अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने 21 विपक्षी दलों को निमंत्रण भेजा गया है। इसके जरिए कांग्रेस विपक्षी एकता को दिखाने के लिए पूरी तैयारी कर चुका है। हालांकि, कई विपक्षी पार्टियों ने कांग्रेस द्वारा भेजे गए निमंत्रण पत्र को ठुकरा दिया और समापन समारोह में आने से इनकार कर दिया।

कौन-कौन होगा शामिल?

गौरतलब है कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, वीसीके, केरल कांग्रेस, जेएमएम, सीपीआई, आरएसपी, आईयूएमएल, बसपा श्रीनगर में समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, आरजेडी के नेता शामिल नहीं होंगे। इसके साथ बी सीपीएम, सपा, टीएमसी, एनसीपी के नेता भी समारोह में शामिल नहीं होंगे।

इन दलों को नहीं भेजा गया न्योता

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने 21 दलों को न्योता तो भेजा लेकिन कई राजनीतिक दलों से पार्टी ने किनारा किया है। इन पार्टियों में आम आदमी पार्टी, एआईएणआईएम, वाईएसआरसीपी, बीजेडी, एआईयूडीएफ को समापन समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं भेजा गया है। 

औपचारिक रूप से भारत जोड़ो यात्रा का समापन कर रही कांग्रेस सोमवार को श्रीनगर में कांग्रेस मुख्यालय में समारोह का आयोजन करने की तैयारी में हैं। इस समय जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। इस बीच कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यात्रा का समापन कार्यक्रम संपन्न करेगी। 

बता दें कि इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। कन्याकुमारी से लेकर जम्मू तक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पदयात्रा का नेतृत्व किया है। लाल चौक पर तिरंगा फहराते हुए राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसRahul Congressजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर