लाइव न्यूज़ :

जलवायु संकट, विज्ञान के राजनीतिकरण के बारे में है 'डोन्ट लुक अप': लियोनार्डो डिकैप्रियो

By भाषा | Updated: December 6, 2021 14:29 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कहा है कि वह अपनी नयी व्यंग्यात्मक विज्ञान और कल्पना आधारित कॉमेडी फिल्म "डोन्ट लुक अप" के लिए तुरंत तैयार हो गए थे क्योंकि फिल्म जलवायु संकट की तात्कालिकता पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे वह लंबे समय से पर्दे पर उजागर करना चाहते थे।

"द बिग शॉर्ट" के निर्देशक एडम मैके द्वारा निर्देशित, फिल्म दो निम्न-स्तरीय खगोलविदों की कहानी बयां करती है, जो डिकैप्रियो और जेनिफर लॉरेंस द्वारा निभाई गई हैं। दोनों पात्र सभी को एक आने वाले धूमकेतु के बारे में चेतावनी देने का प्रयास करते हैं जो पृथ्वी को नष्ट कर देगा।

कई वर्षों से वैश्विक जलवायु परिवर्तन आंदोलन का एक सक्रिय हिस्सा रहे डिकैप्रियो, ने कहा कि मैके ने चतुराई से एक धूमकेतु की कहानी का इस्तेमाल किया है जो जलवायु संकट के बारे में बड़े तथ्य पर प्रकाश डालने के लिए पृथ्वी को मिटा देता है।

ऑस्कर पुरस्कार विजेता ने फिल्म पर वैश्विक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “एडम ने यह फिल्म बनाई, जो जलवायु संकट के बारे में थी, लेकिन उन्होंने इसे एक धूमकेतु के बारे में बताकर तात्कालिकता की भावना पैदा की, जो आठ महीने के भीतर पृथ्वी से टकराएगा और विज्ञान का राजनीतिकरण कैसे हुआ, इसे लेकर भी वैकल्पिक तथ्य हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि विज्ञान और इसको मानने वाले लोगों की सार्वजनिक धारणा में वह किस तरह के बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, 47 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि जलवायु वैज्ञानिकों को गंभीरता से लिया जाए।

डिकैप्रियो ने कहा, “मैं एक ऐसे चरित्र को निभाने के लिए आभारी हूं जो पूरी तरह से उन सभी वैज्ञानिक समुदाय के लोगों पर आधारित है जिनसे मैं से मिला हूं, विशेष रूप से, जलवायु वैज्ञानिक, जो इस मुद्दे की तात्कालिकता को बताने की कोशिश कर रहे हैं। और ऐसा महसूस करते हैं कि उन्हें अख़बार के आखिरी पन्नों पर जगह दी जाती है... और भी बहुत सी चीज़ें हैं जिनमें हम घिर गए हैं।”

मैके और केविन मेसिक द्वारा निर्मित "डोन्ट लुक अप" में हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट, टिमोथी चालमेट और पॉप स्टार एरियाना ग्रांडे भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी