लाइव न्यूज़ :

जन सहभागिता से मीडिया की शुचिता को बरकरार रखा जा सकता है : सिंह

By भाषा | Updated: September 19, 2021 20:10 IST

Open in App

लखनऊ, 19 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने देश में अघोषित आपातकाल लागू होने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि जन सहभागिता से मीडिया की शुचिता को बरकरार रखा जा सकता है।

सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा "आज देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर लगातार प्रहार हो रहे हैं। ऐसे में सच्ची खबरों के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है।"

उन्होंने कहा "मैं यह देखता हूं कि पत्रकारिता को धीरे-धीरे कुछ पूंजीपतियों के कब्जे में कर दिया गया है। मैं यह भी सोचता हूं कि इस मकड़जाल से पत्रकारिता को बाहर कैसे निकाला जाए। एक कारण यह भी है कि अखबार की लागत तो आती है 20 रुपये, लेकिन अखबार काफी कम कीमत पर बेचना पड़ता है। इसके बीच का जो खर्च आ रहा है, उसे पूरा करने के लिए आपको पूंजीपतियों तथा सरकारों पर निर्भर रहना पड़ता है। जिस दिन जनता की भागीदारी से यह निर्भरता खत्म होगी, पत्रकारिता इस दबाव से मुक्त हो जाएगी।"

सिंह ने कहा "मैं चाहता हूं कि एक अभियान चलना चाहिए कि सच्ची खबरें लोगों तक कैसे पहुंचे। उसका रास्ता जनभागीदारी से निकालने का प्रयास किया जाना चाहिए।"

सिंह ने 'फेडरेशन ऑफ पीटीआई एंप्लाइज यूनियंस' के एक कार्यक्रम में कहा "एक ऐसे दौर में पत्रकारिता को जीवित रखने और सच्ची खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम सर्वश्रेष्ठ तरीके से अगर कोई कर रहा है तो वह पीटीआई ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर