लाइव न्यूज़ :

पहले टीका लगवाने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, पांच लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2021 14:21 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 27 जुलाई बलिया जिले के सुखपुरा क्षेत्र में कोविड टीकाकरण के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव में सोमवार को कोविड टीकाकरण के लिए शिविर लगा था। पहले टीका लगाने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी। इस दौरान कुर्सी फेंकने से लेकर हाथापाई और मारपीट तक हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्य तथा कई ग्रामीण चोटिल हो गए।

सुखपुरा थाना के प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ