लाइव न्यूज़ :

चित्रकूट में दो पक्षों के बीच संघर्ष, 20 लोग घायल

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:04 IST

Open in App

चित्रकूट (उप्र), 11 जनवरी चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के तीरमऊ गांव में रविवार शाम आवारा मवेशियों को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया, जिसमें 20 लोग घायल हो गए।

राजापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम आवारा मवेशियों को खेत में हांकने को लेकर मनीष त्रिपाठी और सूर्यबली त्रिपाठी के बीच कहासुनी हुई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सूर्यबली पक्ष के 10 लोगों ने मनीष पक्ष के दो लोगों को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया, जिसके बाद मनीष पक्ष के सात लोग पहुंचे और सूर्यबली पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस हमले में दोनों पक्षों के 20 लोग घायल हुए हैं और दोनों पक्षों के 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायलों में से तीन लोगों की हालत गंभीर है।

सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व दिसंबर में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद 22 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में पाबंद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?