लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प, तीन घायल

By भाषा | Updated: October 25, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच झड़प में तीन कैदी घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) पहुंची।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें पिंकू (24), सुनील शेरावत (32) और सन्नी (32) की ‘मेडिको लीगल केस’ (एमएलसी) रिपोर्ट मिली है। उनके शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं।

‘मेडिको लीगल केस’ उस रिपोर्ट को कहते हैं, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञ किसी कानूनी मामले में, शरीर पर लगी चोट की जानकारी देता है।

पिंकू और सुनील को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील का बयान भी दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि सेंट्रल जेल के कारागार नंबर-1 के उपाधीक्षक की शिकायत के बाद हरि नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) , 324 (धारदार हथियार से चोट पहुंचाना) और 34 (साझा इरादे) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में रोहित कपूर, राजेश, सुनील शेरावत और संदीप दलाल का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया है, जो कारागार नंबर-1 की कोठरी नंबर-2, वार्ड नंबर-7 में बंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर