लाइव न्यूज़ :

CJI Chandrachud: आजादी की कीमत क्या है..., बांग्लादेश हिंसा पर प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने दी प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2024 17:39 IST

CJI Chandrachud: आज बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह स्पष्ट रूप से याद दिलाता है कि हमारे लिए स्वतंत्रता कितनी मूल्यवान है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी मूल्यों को साकार करने के कर्तव्यों की याद दिलाता है।हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाओं को लेकर भारत में बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। वकीलों ने अपना कानूनी पेशा छोड़ दिया और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

CJI Chandrachud: प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुई हाल की घटनाएं इन अधिकारों के मूल्य की याद दिलाती हैं। यहां उच्चतम न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लोगों के एक-दूसरे के प्रति तथा राष्ट्र के प्रति संविधान के सभी मूल्यों को साकार करने के कर्तव्यों की याद दिलाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह स्पष्ट रूप से याद दिलाता है कि हमारे लिए स्वतंत्रता कितनी मूल्यवान है।

स्वतंत्रता को हल्के में लेना बहुत आसान है, लेकिन अतीत की घटनाओं को समझना महत्वपूर्ण है, ताकि हमें याद रहे कि ये चीजें कितनी जरूरी हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश की यह टिप्पणी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की घटनाओं को लेकर भारत में बढ़ती चिंताओं के बीच आई है। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कई सप्ताह तक चले हिंसक प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर चली गई थीं। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि कई वकीलों ने अपना कानूनी पेशा छोड़ दिया और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैं आप सभी को, हमारे पत्रकार साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपके माध्यम से मैं पूरे देश को, विशेषकर कानून से जुड़े लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’ प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘यह हमें एक-दूसरे के प्रति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है।’’

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी ध्वजारोहण के समय उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संविधान सबसे ऊपर है। मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधान न्यायाधीश ने कुछ दिन पहले कहा था कि संविधान सबसे ऊपर है। अगर इसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका द्वारा आत्मसात कर लिया जाए तो भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।’’ उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के शब्दों को याद करते हुए कहा कि यही वह स्वतंत्रता है जिसका देश जश्न मना रहा है।

टॅग्स :CJIबांग्लादेशसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप