लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा में 12 बजे पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक, पीएम मोदी ने बताया इसे ऐतिहासिक

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 11:11 IST

नागरिकता संशोधन विधेयक राज्य सभा में आज पेश होगा। ये बिल लोकसभा में पास हो चुका है। पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में इस बिल को ऐतिहासिक बताया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन विधेयक को बताया ऐतिहासिकराज्य सभा में आज पेश होगा बिल, सरकार को पास होने का भरोसा, लोकसभा से बिल हो चुका है पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य सभा में पेश होने जा रहे नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) को ऐतिहासिक बताया है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद बताया कि पीएम मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से ये बात कही।

साथ ही जोशी ने कहा कि राज्य सभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 12 बजे होगा और भरोसा जताया कि ये आसानी से पारित भी होगा। जोशी ने बताया, 'पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकता विधेयक स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा, इससे धार्मिक उत्पीड़न से भागकर आए लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।'

पीएम मोदी ने इस बैठक में बीजेपी सांसदों से आगामी बजट पर समाज के सभी वर्गों से नीतियों पर प्रतिक्रिया लेने और उसे वित्त मंत्री के साथ साझा करने को भी कहा।

बता दें कि नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में इसी हफ्ते आसानी से सरकार पास करा चुकी है। सरकार को भरोसा है कि इस बार राज्य सभा में भी बिल पास हो जाएगा। वैसे कांग्रेस और दूसरी कई विपक्षी पार्टियां इस बिल के खिलाफ लामबंद हैं।

कांग्रेस इस विधेयक को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका विरोध कर रही है। नागरिकता संशोधन विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। हालांकि, इस में मुस्लिम धर्म का जिक्र नहीं है और इस पर विवाद भी हो रहा है।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलराज्य सभानागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए