लाइव न्यूज़ :

नागरिकता (संशोधन) बिल: कैबिनेट की मीटिंग में दी गई मंजूरी, इसी सत्र में किया जा सकता है विधेयक पेश

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2019 11:03 IST

माना जा रहा है कि नागरिकता (संशोधन) बिल को सरकार अगले हफ्ते संसद में रखा जा सकता है। इसे लेकर बीजेपी ने मंगलवार को अपने सांसदों को निर्देश भी दिया कि वह आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में संसद में मौजूद रहें। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को दी गई मंजूरीसूत्रों के अनुसार सरकार इसी सत्र में पेश कर सकती है ये विधेयक

केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार सुबह हुई बैठक में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार लोकसभा और विधान सभाओं में अगले और 10 साल तक SC/ST आरक्षण जारी रखने को भी मंजूरी दी गई है। 

माना जा रहा है कि नागरिकता (संशोधन) बिल को सरकार अगले हफ्ते संसद में रखा जा सकता है। इसे लेकर बीजेपी ने मंगलवार को अपने सांसदों को निर्देश भी दिया कि वह आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में संसद में मौजूद रहें। 

इस बिल में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव है। बीजेपी ने अपने सांसदों से कहा है कि ये बिल उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि आर्टिकल 370 को हटाने वाला विधेयक रहा। 

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह ने पार्टी सांसदों से आने वाले दिनों में महत्वपूर्ण विधेयक पेश किये जाने के दौरान संसद में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। भाजपा संसदीय दल की मंगलवार को हुई बैठक के दौरान संसद में पार्टी सांसदों के अनुपस्थित रहने का विषय भी उठा। वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसदों को संसद में विधेयकों पर चर्चा एवं पारित होने के समय उनकी कम उपस्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नाखुशी से अवगत कराया। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)संसद शीतकालीन सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब