लाइव न्यूज़ :

नागरिक संशोधन विधेयक राज्य सभा में बुधवार को होगा पेश, जानिए क्या कहता है सदन का गणित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 19:29 IST

लोकसभा में नागरिक संशोधन विधेयक के पक्ष में 311 मत और विरोध में 80 मत पड़े। हालांकि, राज्य सभा में सरकार को इस विधेयक को पास कराने को लेकर विशेष तौर पर सतर्क है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में आसानी से सोमवार को पास हुआ नागरिक संशोधन विधेयकराज्य सभा में बुधवार को दो बजे पेश किया जाएगा नागरिक संशोधन विधेयक, सरकार सतर्क

लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित होने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बुधवार को इसे राज्य सभा में पेश करेगी। राज्य सभा में इसे दोपहर दो बजे पेश किये जाने की संभावना है। सरकार को उम्मीद है कि वह इस विवादित विधेयक को राज्य सभा में भी आसानी से पास करा लेगी। इस विधेयक में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण भारत आए हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने का पात्र बनाने का प्रावधान है। 

लोकसभा में विधेयक के पक्ष में 311 मत और विरोध में 80 मत पड़े। विपक्ष के कुछ संशोधनों पर मत विभाजन भी हुआ और उन्हें सदन ने अस्वीकृत कर दिया। हालांकि, राज्य सभा में सरकार को इस विधेयक को पास कराने को लेकर विशेष तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। रिपोर्ट्स के अनुसार विधेयक पास कराने में सहयोग को लेकर बीजेपी अन्नाद्रमुक पार्टी से बात कर रही है जिसके 11 सांसद हैं। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

जानिए क्या कहता है राज्य सभा का गणित

सदन की कुल क्षमता 245 खाली सीट- 05 अभी कुल संख्या 240 बहुमत का आंकड़ा 121

राज्य सभा में 12 नामित सदस्यों में से 8 बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा शेष 4 नामित सदस्यों में से तीन बिल के समर्थन में हैं। इसके अलावा पार्टियों की बात करें तो एनडीए के राज्य सभा में 106 सदस्य हैं। इसमें बीजेपी के 83, जेडीयू के 6 सांसद और SAD के 3, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के 1 सदस्य और अन्य 13 हैं।

वहीं, यूपीए में 62 सदस्य हैं। इसमें कांग्रेस के 46, राष्ट्रीय जनता दल के 4, एनसीपी के 4, डीएमके के 5 और अन्य में 3 शामिल हैं। बिल के खिलाफ गैर गठबंधन दल में 44 सदस्य हैं। इसमें तृणमूल कांग्रेस के 13, समाजवादी पार्टी के 9, माकपा के 5, बसपा के 4, आप के 3 और पीडीपी के 2 सदस्य है। इसके अलावा भाकपा के 1, जेडीएस के भी एक सदस्य राज्य सभा में हैं। 

वहीं, बिल के समर्थन में गैर गठबंधन दल 25 की संख्या में हैं। इसमें अन्नाद्रमुक के 11, बीजद के 7 और वाईएसआर कांग्रेस के 2 सदस्य हैं। इसके अलावा टीडीपी के 2 और अन्य में 3 सदस्य हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी अन्नाद्रमुक से बात कर रही है जिसके 11 सांसद हैं। ऐसे में भाजपा को उम्मीद है कि इन दलों के समर्थन से वह 120 सदस्यों के बहुमत के आंकड़े को प्राप्त कर लेगी।

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रनागरिकता (संशोधन) विधेयकराज्य सभा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो