लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संशोधन कानून: असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस कानून से बहुत कम लोगों को फायदा होगा

By भाषा | Updated: December 15, 2019 05:14 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, तो प्रत्येक जानकारी जनता के सामने प्रस्तुत की जाएगी। सोनोवाल ने आरोप लगाया कि अधिनियम के तहत असम में एक करोड़ से अधिक लोगों के प्रवेश जैसी खबर लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई जा रही है।

Open in App

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून से "बहुत कम" लोगों को फायदा होगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे जिन लोगों को फायदा होगा, उनकी सटीक संख्या उचित समय आने पर बताई जाएगी।

सोनोवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, "जो लोग (संशोधित अधिनियम के तहत नागरिकता के लिए) आवेदन करेंगे उनकी संख्या बहुत ही कम होगी। हम सरकार चला रहे हैं और हमारे पास आंकड़े हैं। उचित समय पर आपको संख्या बताई जाएगी।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, तो प्रत्येक जानकारी जनता के सामने प्रस्तुत की जाएगी। सोनोवाल ने आरोप लगाया कि अधिनियम के तहत असम में एक करोड़ से अधिक लोगों के प्रवेश जैसी खबर लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई जा रही है।

उन्होंने कहा, "मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस फर्जी सूचना पर यकीन न करें। गलत सूचना फैलाकर हिंसा भड़काने वाले लोग समाज में शांति और विकास नहीं चाहते। वे हानिकारक तत्व हैं। सभी शांति प्रिय लोगों को ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।"

सोनोवाल ने कहा कि राज्य सरकार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन से कोई समस्या नहीं है। सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने वाले असामाजिक तत्वों और लोगों को धमकी देने वालों को दंडित किया जाएगा। असम अपने इतिहास के सबसे खराब हिंसक विरोध प्रदर्शनों का गवाह बना है, जिसमें तीन रेल स्टेशनों, एक डाकघर, एक बैंक, एक बस टर्मिनल, दुकानों, दर्जनों वाहनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया गया या तोड़फोड़ की गई।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019असमसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह