लाइव न्यूज़ :

नागरिकता कानून: ऑयल इंडिया लिमिटेड की असम के लोगों से अपील, कहा- कंपनी के दैनिक कामकाज में सहयोग दें

By भाषा | Updated: December 15, 2019 03:46 IST

विरोध प्रदर्शनों की वजह से असम को ईंधन की आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे गुवाहटी समेत अन्य जिले के लोगों का रोजाना का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंप बंद रहे।

Open in App

नागरिकता संसोधन कानून को लेकर असम में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने राज्य की जनता से कंपनी के दैनिक कामकाज में सहयोग देने की अपील की है। प्रदर्शनों के चलते कंपनी का कामकाज " प्रभावित " हुआ है।

अंग्रेजी दैनिक अखबार 'असम ट्रिब्यून' में जारी अपील में चेताया गया है कि "ऑयल इंडिया की परिचालन गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।" इसमें कहा गया है कि ऑयल इंडिया का परिचालन ठप होने से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी के अलावा रसोई गैस (एलपीजी) का उत्पादन और रिफाइनरियों को कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

विरोध प्रदर्शनों की वजह से असम को ईंधन की आपूर्ति में कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे गुवाहटी समेत अन्य जिले के लोगों का रोजाना का कामकाज प्रभावित हो रहा है। कई पेट्रोल पंप बंद रहे। हालांकि , जो पेट्रोल पंप चालू हैं उनमें शुक्रवार को लंबी कतारें देखी गईं।

हतिगांव क्षेत्र में रहने वाले तुतु अली ने कहा , "मैंने देखा कि जो पेट्रोल पंप खुले हैं उनके पास बिक्री के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन नहीं है। मैंने अपनी मोटरसाइकिल के लिए एक लीटर पेट्रोल खरीदा जबकि कई लोग ईंधन खरीदने के लिए बोतल लेकर लाइन में खड़े थे।"

अगर ईंधन के स्टॉक को दुरुस्त नहीं किया गया तो स्थिति खराब हो सकती है। ऑयल इंडिया ने कहा , "राज्य में चल रहे आंदोलन से ऑयल इंडिया लिमिटेड के दिन - प्रतिदिन के कार्यों पर बुरी तरह से असर पड़ा है। यह राज्य में बिजली की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा और रसोई गैस जैसी जरुरी चीजों की कमी की ओर ले जाएगा। यह आम आदमी के जीवन पर असर करेगा।"

कंपनी ने कहा , "लोगों के हितों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को ध्यान रखते में हुए ऑयल इंडिया असम के लोगों से दैनिक परिचालन गतिविधियों को संचालित करने में सहयोग देने की अपील करती है ताकि कच्चे तेल , एलपीजी और प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा सके।"

सरकारी कंपनियों से जुड़े सूत्रों ने कहा कि इंडियन ऑयल को अपनी डिग्बोई रिफानरी बंद करने पर मजबूर होना पड़ा और वह गुवाहटी इकाई से बहुत कम क्षमता पर परिचालन कर रही है। वहीं , ऑयल इंडिया को एलपीजी का उत्पादन बंद करना पड़ा और कच्चे तेल के उत्पादन में 15-20 प्रतिशत की कमी करनी पड़ी है।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019असमगुवाहाटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप