लाइव न्यूज़ :

ICSE 10th class Results 2018 CISCE: कुछ ही देर बाद  ICSE/10वीं के नतीजे,  cisce.org पर देखें रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: May 14, 2018 13:52 IST

ICSE Results 2018: कुछ ही देर बाद काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड (CISCE) ICSE/10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। cisce.org पर क्लिक अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 14 मई। CISCE Board Results 2018: कुछ ही देर बाद काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड (CISCE) ICSE/10वीं का रिजल्ट (ICSE Result 2018) जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारी प्रेस क्रॉंफ्रेंस की तैयारियों में जुट गया है। ICSE/10वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। ICSE के छात्र CISCE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर क्लिक अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि CISCE हर साल फरवरी से अप्रैल के बीच में ISCE/10वीं और ISC/12वीं की परीक्षाएं आयोजित करता है। इस साल सीआईएससीई बोर्ड ने ISCE बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू हुई जो 18 मार्च तक चलीं। बता दें कि साल 2017 में ICSE में 98.53 फीसदी छात्र पास हुए थे।

बोर्ड की वेबसाइट पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट (CISCE Class 10th Result 2018)1. सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं।2. उसके बाद रिजल्ट 10वीं / 12वीं (ICSE 10th class board result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट (Class 10th X Result CISCE Board) उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सकें। 

SMS से प्राप्त करें रिजल्ट  वहीं छात्र न सिर्फ वेबसाइट बल्कि इंटरनेट और SMS के माध्यम से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको   ICSE स्पेस 7 नंबर वाली यूनिक लिख 09248082883 नंबर पर भेजना होगा।  जैसे-  ICSE 1234567 (seven digit unique id) 09248082883 नंबर पर भेजें।

काउंसिल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड बोर्ड काउंसिल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड की स्थापना 1958 में किया गया था। काउंसिल इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 1973 में इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) को सार्वजनिक परीक्षा आयोजित कराने के लिए अनुमति दी थी।  भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए परिषद (सीआईएससीई) हर साल आईएससी और आईसीएसई परीक्षा आयोजित करता है। आईएससी 12 वीं बोर्ड की परीक्षा और आईसीएसई 10 वीं बोर्ड परीक्षा के अलावा व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा का प्रमाण पत्र भी आयोजित किया जाता है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचएचआरडी) के दिशानिर्देशों के अनुसार विकसित किया गया था।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्ससीआईएससीई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण