लाइव न्यूज़ :

चौहान ने उपन्यासकार मन्नू भंडारी के निधन पर दुख व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:15 IST

Open in App

भोपाल, 16 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रख्यात उपन्यासकार मन्नू मंडारी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में जन्मी लेखिका ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी पहचान बनायी।

अपने उपन्यास ‘‘आपका बंटी’’, ‘‘महाभोज’’ और ‘‘यही सच है’’, के लिए मशहूर भंडारी का सोमवार को निधन हो गया। वह अधिक उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उन्हें हाल ही में गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने मुख्यमंत्री चौहान के हवाले से कहा कि प्रसिद्ध लेखिका का जन्म मंदसौर जिले के भानपुरा शहर में हुआ था और उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से हिन्दी साहित्य की दुनिया में अपनी एक अलग जगह बनायी थी।

भंडारी को हिंदी में उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए दिल्ली शिखर सम्मान और के के बिड़ला फाउंडेशन के ‘व्यास सम्मान’ सहित कई पुरस्कार मिले थे।

उनके प्रसिद्ध उपान्यास ‘‘यही सच है’’, को 1974 में फिल्म ‘रंजनीगंधा’ बनी थी। इस फिल्म ने 1975 में कई फिल्म फेयर पुरस्कार जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?