लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद रेप केस: शाहजहांपुर में न्याय यात्रा रोके जाने पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, पूछा, 'डर किस बात का है?'

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2019 12:07 IST

चिन्मयानंद रेप केस: प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि यूपी की बीजेपी सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देशाहजहांपुर में न्याय यात्रा रोके जाने पर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमलाप्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि सरकार को किस बात का डर है?

स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की की गिरफ्तारी के विरोध में 'न्याय यात्रा' निकालने के लिए कांग्रेस को मंजूरी नहीं मिलने पर प्रियंका गांधी ने राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि यूपी की बीजेपी सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है और इसलिए यात्रा को रोका गया है। साथ ही प्रियंका ने पूछा कि सरकार को आखिर किस बात का डर सता रहा है। इससे पहले शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को हिरासत में लिये जाने की भी खबर आई थी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'यूपी में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, यूपी भाजपा सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय माँगने की आवाज को दबाना चाहती है। पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ़्तार किया जा रहा है। डर किस बात का है?' 

शाहजहांपुर में धारा -144 लागू

कांग्रेस ने रविवार को ही शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच 'न्याय यात्रा' के नाम से 180 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की घोषणा की थी। हालांकि, आज इसे इजाजत नहीं मिली।  जितिन प्रसाद को शाहजहांपुर में हिरासत में ले लिया गया। साथ ही हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने शाहजहांपुर में धारा 144 भी लगा दी। हिरासत में लिये गये जितिन प्रसाद ने कहा है कि प्रशासन कानून का हवाला देते हुए न्याया यात्रा को मंजूरी नहीं दे रहा है।

जितिन ने कहा, 'कांग्रेस आज शाहजहांपुर रेप केस की गंभीरता को सामने लाने के लिए यात्रा निकालना चाहती थी लेकिन स्थानीय प्रशासन इजाजत नहीं दे रहा है। मुझे बताएं इसमें कानून का उल्लंघन कहा हो गया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।' 

इससे पहले यूपी कांग्रेस विधानमण्डल दल की उप नेता आराधना मिश्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किये गये चिन्मयानंद की मदद कर रही है। सरकार ने उन पर आरोप लगाने वाली छात्रा पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार करा दिया ताकि चिन्मयानंद के खिलाफ मामले को कमजोर किया जा सके।

टॅग्स :प्रियंका गांधीस्वामी चिन्मयानंदयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो