लद्दाख में सादे कपड़ों में घुसे चीन के सैनिक, लोगों ने खदेड़ा

By अनुराग आनंद | Published: December 21, 2020 08:56 AM2020-12-21T08:56:21+5:302020-12-21T09:01:20+5:30

चीनी सेना के भारतीय सीमा में घुसते ही स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के बाद उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Chinese soldiers entered Ladakh in plain clothes, people chased | लद्दाख में सादे कपड़ों में घुसे चीन के सैनिक, लोगों ने खदेड़ा

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsस्थानीय निवासियों ने कुछ दिन पहले इस बारे में आईटीबीपी जवानों को भी जानकारी दी थी। वीडियो के मुताबिक दो चीनी वाहनों में कुछ सैनिक मौजूद थे, ये सभी सैनिक कपड़ों में नहीं थे।

नई दिल्ली: भारत व चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव जारी है। इस बीच चीनी सेना के एक समूह ने न्योमा क्षेत्र के चानथांग में भारतीय सीमा को पार किया। चीनी सेना को सादे ड्रेस में दो गाड़ियों से आते देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने ही उन्हें वापस भागने के लिए मजबूर कर दिया। 

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों के बीच प्रसारित हुए वीडियो में दिख रहा है कि न्यामा क्षेत्र के चांगथांग गांव में चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा को क्रॉस किया। ये सभी सिविल ड्रेस में थे।

ये लोग स्थानीय लोगों पर आपत्ति जता रहे थे, हालांकि स्थानीय लोगों के जोरदार विरोध के बाद उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने कुछ दिन पहले इस बारे में आईटीबीपी जवानों को भी जानकारी दी थी। लेकिन, बावजूद इसके आईटीबीपी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका परिणाम यह हुआ कि एक बार फिर से चीनी सेना भारत में आ गई। 

वीडियो का आधार पर किया जा रहा है यह दावा-

वीडियो के मुताबिक दो चीनी वाहनों में कुछ सैनिक मौजूद थे, ये सभी सैनिक कपड़ों में नहीं थे। ये सैनिकों का समूह चांगथांग में भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। बाद में ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद उन्हें पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, आईटीबीपी के जवान भी उनका मुकाबला करने के लिए हरकत में आए।

इस मामले में सेना की तरफ से कोई बयान नहीं

हालांकि, लोगों के बीच प्रसारित हुए वीडियो पर सेना की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। स्थानीय लोगों का फिल्माया गया ये वीडियो वायरल हो गया है।

लेह में चांगथांग ज्यादातर तिब्बती शरणार्थियों के जरिए बसाया गया इलाका है। रशपो घाटी में मौजूद ये इलाका समुद्र तल से 14600 मीटर की ऊंचाई पर है। ये चांगपा खानाबदोश लोगों का घर है।

Web Title: Chinese soldiers entered Ladakh in plain clothes, people chased

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे