लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेशः 1 किलोमीटर तक इंडिया में घुस आए थे चीनी, भारतीय सेना ने वापस भगाया

By स्वाति सिंह | Updated: January 4, 2018 08:31 IST

लगभग चार महीने पहले ही अभी सिक्किम सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच डोकलाम गतिरोध खत्म हुआ है। 

Open in App

28 दिसम्बर को चीन का सड़क निर्माण दल पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तूतिंग क्षेत्र में भारतीय क्षेत्र में करीब एक किलोमीटर अंदर तक आ गया था, लेकिन भारतीय सैनिकों के विरोध के बाद वे लौट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चीनी दल सड़क ठीक करने के लिए आए थे लेकिन भारतीय सैनिकों के विरोध पर वे अपने खुदाई करने वाले उपकरण के साथ-साथ सड़क बनाने में काम आने वाले कई उपकरण छोड़कर वापस चले गए। अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक चीनी दल में सैनिकों के साथ असैन्य लोग भी थे। 

फिलहाल भारतीय सेना ने उनकी खुदाई करने वाली दो मशीनें जब्त कर ली है। वैसे गेलिंग में सियांग नदी के दाएं तट से सड़क निर्माण की गतिविधियां नजर आती हैं। उस जगह से गेलिंग की हवाई दूरी करीब सात आठ किलोमीटर है।

ग्रामीणों ने चीन की गतिविधियों के बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद बिशिंग के समीप मेडोग में तैनात आईटीबीपी को इसकी खबर दी गई। दोनों पक्षों में बात हुई पर चीनियों ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारतीय सेना को वहां भेजा गया, जो अब भी वहीं मौजूद हैं। 

ऊपरी सियांग के उपायुक्त डुली कामदुक ने मीडिया को कहा कि तूतिंग उपसंभाग के हमारे अधिकारियों ने चीनियों के आने की कोई खबर नहीं दी है। राज्य के प्रभारी मुख्य सचिव मारन्या एट ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।

टॅग्स :इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर