लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: चीन की रैपिड टेस्टिंग किट भारत में नहीं आई काम, चीन ने दिया मिलकर समस्या हल करने का प्रस्ताव

By संतोष ठाकुर | Updated: April 29, 2020 06:59 IST

देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन की रैपिड टेस्िंटग किट के गैर प्रभावी रहने तथा इनको अधिक दाम पर खरीदने जैसे आरोप के बीच चीन ने कहा है कि भारत में उसकी जिन रैपिड किट पर सवाल किए जा रहे हैं वह उस पर मिलकर कार्य करना चाहता है.

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने कहा है कि भारत में उसकी जिन रैपिड किट पर सवाल किए जा रहे हैं वह उस पर मिलकर कार्य करना चाहता हैएशिया, यूरोप के साथ ही लैटिन अमेरिका के देश भी इन किट का उपयोग कर रहे हैं

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की जांच के लिए चीन की रैपिड टेस्टिंग किट के गैर प्रभावी रहने तथा इनको अधिक दाम पर खरीदने जैसे आरोप के बीच चीन ने कहा है कि भारत में उसकी जिन रैपिड किट पर सवाल किए जा रहे हैं वह उस पर मिलकर कार्य करना चाहता है. उसका प्रयास रहेगा कि इसे मिलकर हल किया जाए. चीन सरकार की ओर से जारी बयान, जो 'लोकमत' समूह को भी भेजा गया है, में कहा गया है कि हम चाहते हैं कि हम मिलकर कार्य करें जिससे शुरुआती तारीख से कठिनाइयों को दूर किया जा सके.

चीन ने कहा है कि उसकी दो कंपनियां जिनकी किट को लेकर कहा जा रहा है कि वे अपेक्षित परिणाम नहीं दे पा रही है, उसे चीन की नेशनल मेडिकल प्रोडक्टस एडमिनिस्ट्रेशनस आफॅ चाइना ने पास किया है. इसको भारत की पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट ने भी अनुमोदित किया है.

एशिया, यूरोप के साथ ही लैटिन अमेरिका के देश भी इन किट का उपयोग कर रहे हैं. ऐसे में हमनें आईसीएमआर से भी बात की है कि आखिर किट में समस्या क्यों आ रही है. हमें मिलकर यह देखना होगा. हम मिलकर हल चाहते हैं. यह जानना भी जरूरी है कि इन किट के भंडारण, परिवहन और उपयोग के लिए विशिष्ट विधि है. चीन ने कहा है कि इन तीन बिंदुओं का भी मूल्यांकन होना चाहिए. चीन ने कहा है कि इसको लेकर हम आईसीएमआर के साथ मिलकर कार्य करना चाहते हैं. हमारी दो कंपनियां वोंडो बायोटेक और झुहाई लिवजाोन डायग्नोस्टिकस ने सभी सतर्कता और जरूरी टेस्ट पास करने की जानकारी दी है.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"