लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में बच्‍ची के साथ दुष्कर्म

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:42 IST

Open in App

शाहजहांपुर, 23 मई उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके चाचा ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना तिलहर के प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने रविवार को 'भाषा' को बताया कि शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में घटना उस समय हुई जब आठ वर्षीय बच्ची अपने घर में खेल रही थी।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि पड़ोस में रहने वाला बच्ची का चाचा जनेश (19) बच्ची को उठाकर अपने घर ले गया तथा उसके साथ दुराचार किया।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां जनेश के घर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया।

उन्होंने कहा कि क्योंकि मामला परिवार का था, इसलिए शनिवार रात काफी देर बाद पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई।

बालियान ने बताया कि बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और आरोपी जनेश को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?