लाइव न्यूज़ :

बिटिया घबराती थी और व्यापारी कारोबार समेटता था, विधानसभा में सपा पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2026 17:30 IST

गालिब ने यह भी कहा था कि 'उमर भर मैं यहीं भूल करता रहा। धूल चेहरे पर थी और मैं आईना साफ करता रहा।'

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 9 सालों में बहुत कम समय ऐसा था जब सदन की कार्रवाई बाधित हुई।बेटियां घबरा गईं और व्यापारियों ने अपना कारोबार समेट लिया...सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि राज्य की धारणा अचानक खराब नहीं हुई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि यही आचरण था जिससे बिटिया घबराती थी और व्यापारी कारोबार समेटता था। उसकी एक झलक अभिभाषण के दौरान देखने को मिली... सपा और मुख्य विपक्षी दलों के आचरण के कारण उत्तर प्रदेश का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा है। पिछले 9 सालों में बहुत कम समय ऐसा था जब सदन की कार्रवाई बाधित हुई।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि राज्य की धारणा अचानक खराब नहीं हुई। यह एसपी का विशेष व्यवहार था जिससे बेटियां घबरा गईं और व्यापारियों ने अपना कारोबार समेट लिया... गालिब ने यह भी कहा था कि 'उमर भर मैं यहीं भूल करता रहा। धूल चेहरे पर थी और मैं आईना साफ करता रहा।' वंदे मातरम पर क्यों कर रहे विरोध। सभी को मिलजुलकर गाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को फिर आड़े हाथों लिया. इस दौरान उन्होने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं. वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है. उन लोगों को वहीं जाना चाहिए जहां पर इसका विरोध होता है।

कांग्रेस और सपा के लोगों को यह नसीहत देते हुए सीएम योगी ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपाइयों का आचरण अच्छा नहीं था. सपा नेताओं ने जो व्यवहार किया वो शर्मनाक है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की तरफ रुख करते हुए यह कहा कि आप सनातन की बात करते हैं,  अपने से बड़ी उम्र की महिला से सम्मानीय व्यवहार करना चाहिए पर सपा के लोगों का आचरण अच्छा नहीं था. 

सीएम योगी का दावा, यूपी अब ट्रिपल टी का प्रतीक है

राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्षी दलों दावा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने दावा किया कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है.  आज यह ट्रिपल टी का प्रतीक बना है. आज यूपी टेक्नालॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन की त्रिवेणी बनकर उभरा है.सीएम योगी के अनुसार, बीते नौ वर्षों में यूपी बदला है. बीते नौ वर्षों में यूपी की यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की यात्रा है.

कर्फ्यू से कानून के राज की यात्रा है. उपद्रव से उत्सव की यात्रा है. समस्या से समाधान की यात्रा है और अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है. इसको प्राप्त करने के लिए साफ नीयत थी. अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश की तीसरी अर्थव्यवस्था है. आज यूपी देश के विकास का इंजन बनकर लीड रहा है.

यह दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं. इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था. हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया. यूपी देश की आस्था का केंद्र है. सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ ही नहीं पाए हैं. विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है.

सपा शासन में अपराधी समानांतर सरकार चलाते थे

अपने संबोधन में सीएम योगी ने सपा के शासनकाल का जिक्र किया. उन्होने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे. माफिया खुला घूमते थे, न तो बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी. पर अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश है. अब प्रदेश में दंगों की जगह टेम्पल इकोनॉमी विकसित हो रही है.

वर्ष 2017 के पहले के कुंभ में 12 करोड़ लोग आए थे पर इस बार माघ मेले में ही प्रयागराज में 21 करोड़ लोग स्नान करने आए. ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास जागा है. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने बीते नौ वर्षों में औद्योगिक निवेश, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि आदि क्षेत्रों में क्या-क्या किया, विस्तार से इसका उल्लेख किया.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी