लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री पशुधन योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करे : कृषि सचिव

By भाषा | Updated: June 24, 2021 01:31 IST

Open in App

रांची, 23 जून झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सचिव अबु वक्कर सिद्दिकी ने राज्य के सभी जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन का निर्देश दिया है।

सिद्दिकी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये।

उन्होंने इस कार्य में कोताही बरतनेवाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वहीं 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभार्थियों के बीच वितरण किये जाने वाले उपादानों का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में करने व पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने को कहा।

कृषि सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दुधारू पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य 31 जुलाई तक पूरा कर भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करें। वहीं उन्होंने वर्तमान में कार्यरत 1500 कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों के अतिरिक्त 3000 नये केंद्रों को जल्द संचालित करने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने इसके अलावा गो मुक्तिधाम की स्थापना हेतु निदेशालय स्तर से तकनीकी समिति का गठन करते हुए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ