लाइव न्यूज़ :

राजद की ओर से आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने के लिए पैदल ही गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2023 20:17 IST

दावत-ए-इफ्तार के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से पैदल चलकर राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही लोजपा(रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान भी इफ्तार में शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देदावत-ए-इफ्तार के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से पैदल चलकर राबड़ी आवास पहुंचेजहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत कियाइसके साथ ही लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान भी इफ्तार में शामिल हुए

पटना: बिहार की सियासत में जारी दावत-ए-इफ्तार के क्रम आज पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें भाजपा को छोड़ सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। वहीं शनिवार को जदयू ने हज भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। आज राजद की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों रोजेदार शामिल हुए। 

दावत-ए-इफ्तार के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने आवास से पैदल चलकर राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही लोजपा(रामविलास) प्रमुख व सांसद चिराग पासवान भी इफ्तार में शामिल हुए। 

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी पैदल मार्च कर 7 सर्कुलर रोड से निकलकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। 

इस  मौके पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव, मंत्री बिजेन्द्र यादव, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर सहित कई नेता इफ्तार में शामिल हुए। इस दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छुआ और आशीर्वाद लिया। 

मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग ने कहा कि वे पहले भी राजद के इफ्तार पार्टी में शामिल हो चुके हैं। यह कोई पहली बार नहीं है। पहले भी वे राजद के इफ्तार पार्टी में पहुंच चुके है। राबड़ी आवास में लंबे समय के बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे थे। तेजस्वी यादव ने हाथ मिलाकर पप्पू यादव का स्वागत किया। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"